शहर के अनुभवी चिकित्सकों की गठित कानपुर हेल्थ कमिटी की विचार गोष्ठी का आयोजन स्वरूप नगर स्थित सुमित्रा आई केयर सेंटर में हुआ कमेटी में डॉक्टर सरल वाजपेई ने कहा कि हेल्थ कमिटी स्कूल एवं महाविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम करेगी कमेटी संस्थापक एवं मुख्य सलाहकार डॉक्टर सुधांशु राय ने कहा कि चिकित्सकों के अनुभवों के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप देने हेतु योजना बना रही है संरक्षक डॉक्टर उमेश पालीवाल ने कहा कि अंतिम पायदान तक के व्यक्तियों हेतु स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना कि हमारा उद्देश्य रहेगा कानपुर शहर के वरिष्ठ होम्योपैथिक डॉक्टर हेमंत मोहन ने कहा कि कानपुर हेल्थ कांक्लेव के आयोजन के साथ-साथ शहर भर में निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर लोगों के चेहरे में मुस्कुराहट लाने के लिए हर हाल में लगाई जाए जीएसवीएम की प्रोफेसर डॉक्टर शालिनी मोहन ने कहा कि समय-समय पर हमारे डॉक्टर टेलीफोन विमर्श करेंगे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजतिलक एवं डॉ बी एन त्रिपाठी ने कहा कि जागरूकता को प्रमुखता से वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं देना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आदित्य अग्रवाल ने कहा कि अभियान के रूप में कार्य हमेशा सफल होता है इस अवसर पर संस्थापक सदस्य गण डॉक्टर बी एन आचार्य डॉक्टर अमित मिश्रा डॉक्टर कविता अरोड़ा डॉ नरेंद्र पांडे आदि उपस्थित रहे
शहर को बीमारी फ्री रखने के लिए मुस्कुराए कानपुर हेल्थ कमिटी की विचार गोष्ठी में महत्वपूर्ण निर्णय


















