Advertisement

दलित महिला के साथ दबंगो ने की मारपीट

शास्त्री नगर कालोनी में दलित महिला मंजू देवी गौतम के साथ दबंगों ने की मारपीट। पीड़िता ने काकाकेव थाने में दबंगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थाना काकादेव के शास्त्री नगर क्षेत्र में कालोनी मे बनी छत पर कब्जा कर रहे दबंग अशोक शर्मा व उसकी पत्नी सीतू कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रंजिश को लेकर दलित महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने काकादेव थाने में अशोक शर्मा व उसकी पत्नी समेत ओम पाठक ,कौशलेंद्र मिश्रा मुरारी मिश्रा ,अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे शास्त्री नगर कालोनी निवासी दलित महिला मंजू गौतम अपनी छत पर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दबंग अशोक शर्मा अपनी पत्नी और उपरोक्त लोगो के साथ आया और कहने लगा की तू अपनी छत पर आना बंद नही करेंगी इसके बाद उन लोगों ने जाति सूचक गाली देते हुए थप्पड़ से मारा पीटा और जानमाल की धमकी दी । दलित महिला ने अशोक शर्मा व उसकी पत्नी सीतू कुछ नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ जाति सूचक गाली देने व मारपीट का आरोप लगाते हुए काकादेव थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh