Advertisement

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कानपुर को दिया ज्ञापन

कानपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी कानपुर महानगर के संयोजन में तथा समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में जिलाधीश के प्रतिनिधी ए.सी.एम अलोक गुप्ता को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सफाई कर्मचारियों की डिजिटल फेश ड्यूटी प्रातः 5:30 बजे करने से सफाई कर्मचारियों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इससे महिला कर्मचारियों के सामने एक विकराल समस्या खड़ी हो गई है महिला सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी के कारण अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रही हैं।
प्रदेश सरकार में सबसे ज्यादा दलित समाज खासकर सफाई कर्मचारियों का भरपूर उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे समाजवादी पार्टी व लोहिया वाहिनी किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने ज्ञापन के माध्यम से आगे बताया कि प्रदेश में बाल्मिक समाज ही ऐसा समाज है जो दूसरे द्वारा फैलाई गई गंदगी मल मूत्र कूड़ा नालों नालियों की सफाई आदि की सफाई करके जनता को सबसे पहले नई सुबह का तोहफ़ा देता है। अगर सफाई कर्मचारी नहीं होंगे तो समाज में कूड़ा मलमूत्र गंदगी एकत्र हो जाएगी, जिसके कारण जनता का जीना दूभर हो जाएगा तथा कई प्रकार की जानलेवा बीमारियां अपने पैर पसार का जनता को अपनी आगोश में ले लेंगी।
लोहिया वाहिनी अध्यक्ष दीपक खोटे वाल्मिक ने बताया कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती न करके शोषण कर रही है नगर निगम सफाई कर्मचारियों की भर्ती तीन श्रेणी में करके शोषण कर रही है पहली श्रेणी में प्रतिमाह ₹7000 संविदा आंचलिक तथा दूसरी श्रेणी में 9200 प्रति माह पर आउटसोर्सिंग तथा तीसरी श्रेणी में 24000 में संविदा चयनी पर रखा जाता है जिनसे 8 घंटे से ज्यादा काम दिया जाता है यदि विशेष ड्यूटी होती है तो 72 घंटे लगातार काम लिया जाता है और उसका अधिक पैसा भी नहीं दिया जाता है। यदि कोई सफाई कर्मचारी लगातार तीन दिन तक गैर हाजिर रहता है तो उसको हटाकर उसकी जगह दूसरे सफाई कर्मचारी भर्ती कर लिए जाते हैं।
ज्ञापन के माध्यम से सफाई कर्मचारी की डिजिटल फेश ड्यूटी 5:30 सुबह की जगह सुबह 8:30 करने की मांग की गई है।
प्रतिनिधिमंडल मे महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंटी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,लोहिया वाहिनी अध्यक्ष दीपक खोटे वाल्मिक,शादाब आलम,महेश कनौजिया,जीतू कैथल,चंदन कुरील,साहेबे आलम,शानू कुरैशी,अंकित यादव आदि लोग मौजूद रहे।

देवेश तिवारी की खास रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh