समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में आज कोविड-19 एवं नान कोविड-19 अस्पतालों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव भर्ती मरीजों को योगी सरकार द्वारा कोई ठोस सुविधा और अव्यवस्था के खिलाफ नगर अध्यक्ष डॉ इमरान की अध्यक्षता में कोविड-19 नियमों एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उर्सला अस्पताल के गेट पर धरना देकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। धरने के माध्यम से नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने बताया कि कोविड-19 अस्पतालों में योगी सरकार प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की लापरवाही के कारण अस्पतालों में अव्यवस्था भरी पड़ी है मरीजों के इलाज के लिए सरकार द्वारा कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। कोविड-19 एवं नान कोविड-19 अस्पतालों में कोरोना वायरस के नाम पर लूट मची है लाशें उठाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो रही है पूरे प्रदेश में चारों तरफ लाशें जल रही हैं लाशों को कंधा देने वाला कोई नहीं है लाशें रिक्शा ठेला एवं रिक् शो से ढोई जा रही हैं। डॉ इमरान ने आगे बताया लाशों को कंधा देने वाले नहीं मिल रहे हैं श्मशान घाटों पर सरकार द्वारा अंतिम संस्कार के लिए कोई उचित दाम की व्यवस्था ना होने से शमशान घाटों पर लूट मची है आग से राख हो रही है बस्तियां सरकार की अवस्था के कारण घरों के चिराग बुझ रहे हैं जनता के अस्पताल मांगने पर सरकार ने श्मशान घाट रोशन कर दिए हैं जनता ने मांगा था उपचार मगर भाजपा की योगी सरकार ने लाचार कर दिया है जनता ने विकास के नाम पर बोट दिया था लेकिन योगी सरकार ने सबका विनाश कर दिया है। मुख्य रूप से डॉ इमरान, अभिषेक गुप्ता मोनू, गोपाल अग्रवाल, आसिफ कादरी, नंदलाल जायसवाल, वरुण मिश्रा, आशू खान, मिंटू यादव, संजय सिंह, एडवोकेट वरुण मेहता, जावेद जमील, के के मिश्रा, अनवर मंसूरी, संजय सिंह पटेल, हाजी इखलाख अहमद बब्लू आदि लोग मौजूद रहे।
धरना देकर सपा ने जताया विरोध


















