Advertisement

उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (High Risk Pregnancy) जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कानपुर।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (17 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2025) के अंतर्गत जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज, कानपुर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा दिनांक 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार को उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (High Risk Pregnancy) जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. संजय काला एवं उप प्राचार्या डॉ. ऋचा गिरी , प्रमुख अधीक्षक डॉ R K Singh, विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रेनु गुप्ता, नोडल ऑफिसर डॉ नीना गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया ।

इस अवसर पर डॉ रेनू गुप्ता ने कहा कि गर्भावस्था मे लगभग 10 to 15% गर्भवती महिलाओं में बढ़े हुए रक्तचाप और बढ़े हुए शुगर की वज़ह से गर्भावस्था में जटिलताएं बढ़ जाती है, अतः समय पर जांच एवं संतुलित आहार अत्यंत आवश्यक है.

नोडल ऑफिसर डाॅ नीना गुप्ता ने बढ़े रक्तचाप की वज़ह से होने वाली परेशानियों जैसे अत्याधिक वजन बढ़ना, चक्कर आना, झटके आना, आदि के बारे में बताया.

समन्वयक डॉ. शैलेी अग्रवाल एवम डॉ दिव्या त्रिपाठी द्वारा सभी प्रसूताओ को खतरे के संकेतों (danger signs ) तथा गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच एवम संतुलित आहार की उपयोगिता के बारे मे बताया.

विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 108 गर्भवती महिलाओं को परामर्श एवं BP तथा sugar की जांच की गई।
108 में से लगभग 49 महिलाएं High Risk Pregnancy वाली पाई जिसमें 21 का ब्लड प्रेशर तथा 9 के शुगर बढ़े हुए
पाए गये.

कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर तथा व्यक्तिगत परामर्श से संबंधित गतिविधियाँ एवं संतुलित आहार पर मार्गदर्शन दिया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने प्रश्नो का उत्तर पाया.

कार्यक्रम में डॉ रश्मि गुप्ता , डॉ सुचिता त्रिपाठी, डॉ पंखुड़ी जायसवाल सहित सभी संकाय सदस्यों का सहयोग रहा।

देवेश तिवारी की खास रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh