Advertisement

कानपुर का सलाम ऐसे फरिश्तों को

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने मानवता और इंसानियत की मिसाल पेश की। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से हर जगह हर आदमी परेशान है। व्यापारी हो या फिर नौकरी पेशा व्यक्ति हर जगह आर्थिक अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। जहां आपदा में मुनाफा खोर अवसर ढूंढ रहे हैं। वही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने मानवता इंसानियत की मिसाल पेश की। इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी मेयर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने अरमापुर सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाला असहाय गरीब व्यक्ति की बेटी की शादी में चावल, आटा, रिफाइंड तेल व अन्य जरुरत संबंधी चीजें और आर्थिक सहायता की मदद की। ताकि गरीब असहाय व्यक्ति के लड़की की शादी खूब अच्छी तरह से हो सके। गरीब मां, बाप, बेटी ने हाथ जोड़कर आंखों से बहते हुए आंसू से विजय सिंह मर्तोलिया का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप हमारे लिए भगवान हो जहां अपनों ने साथ छोड़ दिया इस मौके पर आपने गैर होकर हमारी मदद की। वही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि भगवान कभी नहीं आते हैं भगवान किसी ना किसी रूप में आते हैं अपने भक्तों की मदद के लिए। अपने लिए जिए तो वह इंसान है जो दूसरों के दिए जिए वह भगवान है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh