कानपुर, देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद खतरनाक साबित हो रही है। अब हर दिन 4 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच देश में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। लेकिन इस बीच कई टीकाकरण केंद्रों से पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन न उपलब्ध होने की भी खबरें सामने आ रही है। इस बाबत कानपूर में अखिल भारतीय पीड़ित अभिभावक महासंघ के अध्यक्ष एवं मायरा फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्य राकेश मिश्रा ने छावनी परिषद के अंतर्गत संचालित हो रहे अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सरकारी दावों की पोल खोल दी । उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिन 44 वर्ष के व्यक्तियों को वैक्सीन के प्रथम खुराक लग चुकी थी। आज उनके टीकाकरण का द्वितीय चरण था। जनपद कानपुर नगर में टीकाकरण का कार्यभार देख रहे डॉक्टर द्वारा बताया गया कि वहां पर वैक्सीनेशन प्रारंभ है, जबकि छावनी परिषद अस्पताल में वैक्सीनेशन का कार्य देख रहे डॉक्टर अरुणेंद्र द्वारा बताया गया कि वैक्सीनेशन का कार्य स्थगित है।
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज न मिलने पर लोगों में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गयी । वही महासंघ के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने आनोखे अंदाज़ में प्रदर्शन किया। दूसरी डोज न मिलने वाले व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन के रूप में तैयार डमी को दुल्हन की तरह दिखाया और अगले दिन आने को कहा । उनके साथ प्रदर्शन में प्रमुख रुप से नवीन अग्रवाल ,अमित जयसवाल अमिता दुबे ,पम्मी मल्होत्रा, बरखा आहूजा, पुष्पांजलि इत्यादि शामिल रहे ।
घुंघट में वैक्सीन


















