Advertisement

‘राधा कृष्ण महोत्सव डांडिया सीजन 2’ धूमधाम से मनाया गया

कानपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर कानपुर शहर का माहौल शनिवार की रात पूरी तरह से भक्तिमय और उत्सवधर्मी हो गया। अवसर था डांडिया नाइट का, जिसका आयोजन राधा कृष्ण महोत्सव डांडिया सीजन 2 मोतीझील लाजपत भवन लॉन में किया गया। मौके पर शहर की महिलाएं, बच्चियां और पुरुष रंग-बिरंगे परिधानों व डांडिया की पारंपरिक गेटअप में सजे-धजे जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो पूरा वातावरण ऊर्जा और उल्लास से भर गया। तालियों और संगीत की गूंज पर जब प्रतिभागियों ने कदम मिलाए तो ऐसा प्रतीत हुआ मानो सचमुच गुजरात का डांडिया कानपुर की धरती पर उतर आया हो। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्योगपति,वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। शुभारंभ के अवसर पर सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने नवरात्र की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि डांडिया गुजरात की सांस्कृतिक धरोहर है, लेकिन इसकी गूंज अब पूरे देश में सुनाई देने लगी है। उन्होंने कहा कि कानपुर जैसे क्षेत्र में भी डांडिया का आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है। खासकर महिलाओं और युवाओं में इसकी खास भागीदारी देखने को मिल रही है। ऐसे आयोजन पूरे वातावरण को न केवल भक्तिमय बनाते हैं, बल्कि लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का अवसर भी प्रदान करते रहेंगे। राधा-कृष्ण डांडिया नाइट सांस्कृतिक कार्यक्रम से कानपुर के लोगों को मनोरंजन का अवसर देता रहता है। इसे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
पिछले वर्षों से डांडिया नाइट का आयोजन करता आ रहा है। यह केवल मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि समाज में सांस्कृतिक मेलजोल और पारस्परिक भाईचारे को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र में जब लोग एक जगह इकट्ठा होकर गरबा और डांडिया खेलते हैं तो उसका आनंद अलग ही होता है। यह उत्सव हमें अपनी संस्कृति से जोड़े रखने के साथ-साथ सामूहिकता और सौहार्द का संदेश भी देता है। देर रात तक गूंजते रहे डांडिया के बीट जैसे ही ढोल और संगीत की ताल बजी, प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे डांडिया स्टिक हाथों में लेकर गोल घेरा बनाकर नृत्य करना शुरू किया। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी ने अपने-अपने अंदाज में डांडिया खेला। कोई तेज बीट पर झूम रहा था तो कोई धीमी ताल पर अपनी लय साध रहा था। देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर तालियों की गड़गड़ाहट, संगीत की गूंज और डांडिया की खनकती आवाज गूंजती रही। इस आयोजन में महिलाओं और युवाओं की भारी भागीदारी रही। रंग-बिरंगे परिधानों और चमचमाते गहनों से सजी महिलाओं ने जब डांडिया खेलना शुरू किया तो पूरा माहौल जीवंत हो उठा। युवाओं ने भी अपने अलग अंदाज से रंग जमा दिया। खास बात यह रही कि बच्चियां भी अपने छोटे-छोटे डांडिया स्टिक लेकर समूह बनाकर नृत्य करती नजर आईं। यह दृश्य दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाला था। डांडिया नाइट के अवसर पर संस्था ने वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरारी लाल अग्रवाल को सम्मानित गया। इस मौके पर पूर्व विधायक अजय कपूर, सपना जायसवाल, एवं शहर के कई प्रतिष्ठित लोग और समाजसेवी भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-09-20 at 16.15.32
nsingh