Advertisement

बुराई पर अच्छाई की विजय… कानपुर में धूमधाम से मनाया गया विजय दशमी पर्व, गूंज उठा मैदान ‘जय श्री राम’ के जयघोष से

कानपुर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के परेड ग्राउंड में आयोजित रामलीला में हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए और भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का भव्य नजारा देखा।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की झांकी निकाली गई, जिसमें रावण अपने दस सिरों के साथ रथ पर विराजमान था। शोभायात्रा में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन, जय श्री राम के गगनभेदी नारों और रंग-बिरंगी झांकियों ने माहौल को दिव्य और उत्साहपूर्ण बना दिया।

रामलीला मंचन के दौरान जब भगवान राम ने रावण का वध किया, तो पूरा मैदान तालियों और जयघोषों से गूंज उठा। इसके बाद आधुनिक इलेक्ट्रिक सिस्टम के ज़रिए रावण दहन किया गया, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। रावण दहन के इस क्षण पर उपस्थित लोगों ने आतिशबाजी का आनंद लिया और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व उत्साह से मनाया।

इस भव्य आयोजन का संचालन श्री रामलीला सोसाइटी परेड द्वारा किया गया, जिसमें शहर के कई गणमान्य नागरिक, बच्चे और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh