उ0प्र0 स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश सरकार व शासन स्तर पर बहुत लम्बे समय से सेवा सम्बन्धी व अन्य प्रमुख मांगे लम्बित है,जिन पर समय समय पर अनेको बैठके प्रमुख सचिव नगर विकास स्तर पर हुई, साथ ही साथ नगर विकास मंत्री से भी दो तीन बार मुलाकात कर समस्याओ से अवगत कराया जा चुका है,परन्तु खेद है कि बैठको के बाद जारी कार्यवृत्त में समयबद्ध कार्यवाही करने व मंत्री जी के अश्वासन के बाद भी किसी मांग अथवा समस्या का हल नही निकलने पर महासंघ द्वारा 9 अक्टूबर 2025 को निर्णायक आन्दोलन जीपीओ पार्क लखनऊ में करने का निश्चय किया है
जिसमें प्रमुख मांगे केंद्रीयत सेवा नियमावली का प्रख्यापन ना किया जाना, किसी भी संवर्ग की पदोन्नति एवं पुनर्गठन तथा वेतन विसंगतियां का समाधान किया जाना, दैनिक वेतन भोगी एवं संविदा कर्मचारियों का विनियमितीकरण न किया जाना, आउटसोर्सिंग के वेतन वृद्धि एवं सेवा सुरक्षा, कैशलेस इलाज की सुविधा न दिया जाना, लिपिक संवर्ग,राजस्व संवर्ग, स्वस्थ संवर्ग को राज्य कर्मचारियों के समान वेतन भत्ते ना दिया जाना, पुरानी पेंशन बहाली आदि सहित तेरह सूत्रीय मांग पत्र को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। अंत में प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना हजारिया ने कहा की कानपुर नगर निगम से लगभग 500 कर्मचारी लखनऊ जीपीओ पार्क धरने में पहुंचेंगे।
देवेश तिवारी की विशेष रिपोर्ट..


















