Advertisement

श्रमिकों के कार्ड बनवाने का कार्य तत्काल शुरू किया जाये : श्याम देव सिंह

कानपुर नगर। अखिल भारतीय असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन एक ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार उत्तर प्रदेश श्रम विभाग की तरफ से मान्यता प्राप्त है,जिसका रजिस्ट्रेशन राष्ट्रीय स्तर पर है सम्पूर्ण भारत में एक मात्र असंगठित क्षेत्र की यूनियन है। इसके द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन ब्रह्म देव चौराहा केशव पुरम स्थित कार्यालय में किया गया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया गया कि सम्पूर्ण देश में लगभग 90% प्रतिशत श्रमिक असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं जिनके लिए न तो प्रविडेंट फंड है न तो कोई पेंशन।
कार्य करते समय कोई दुर्घटना हो जाती है तो सरकार की तरफ से यदि किसी प्रकार का कोई मुआवजा है तो उसके लिए कानून बहुत कठिन है जिसको आसान बनाने की आवश्यकता है हर क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिक पटरी पर दुकान लगाने बाले, लोहार, बड़ई, मोची, प्लम्बर राजमिस्त्री आदि की समस्या का समाधान हमारी यूनियन के कार्यकर्ता करते है। भारत सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाने का कार्य भी हम लोग करते हैं। इन श्रमिकों का श्रमिक कार्ड बनवाने का कार्य विगत वर्षों में हमारी यूनियन द्वारा श्रम विभाग के सहयोग से किया गया है। भारत सरकार से हमने पुनः मांग की है कि श्रमिकों के कार्ड बनवाने का कार्य तत्काल शुरू किया जाये जिससे असंगठित श्रमिकों के पास एक पहचान पत्र हो और योजनाओ का लाभ उनके बैंक खाते में जाये हमारी यूनियन विभिन्न प्रदेशो में, जनपदों में, वार्ड तथा स्थानीय स्तर पर शिविर लगाने का कार्य करने जा रही है जिसके माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया जा सके। वर्तमान यूनियन की सदस्यता लगभग सम्पूर्ण देश में 6 करोड़ सदस्य बनाये जा चुके है जिसमे 10 लाख उत्तर प्रदेश से भविष्य में संगठन को मजबूत करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जायेगा।
प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष श्याम देव सिंह, विजय कुमार द्विवेदी, राकेंद्र मोहन तिवारी, राकेश मिश्र, आनंद शुक्ला, सुभाष पाल, महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ आर० ए० गौतम आदि लोग मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-09-20 at 16.15.32
nsingh