सिद्धनाथ धाम, द्वितीय काशी जाजमऊ, कानपुर में श्री देवकीनंदन ठाकुर महाराज जी आये। जिसमें आधी घड़ी का धर्म-अध्यात्म संबंधित संवाद हुआ। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि रामायण व श्रीमद् भगवतगीता को प्रत्येक विद्यालय में अनिवार्य किया जाये, हमारे बच्चों को रामायण व गीता का ज्ञान हो जाये तो वे जीवन में कभी मार्ग से नहीं भटकेंगे, संस्कार व जीवन मूल्यों से जुड़ें रहेंगे, आजादी के बाद वक्फ बोर्ड बना लेकिन हिन्दू के लिए कोई बोर्ड क्यों नहीं बना , आतंकवादी ने धर्म पूछकर निर्मम हत्या किया, हिन्दूओ को अब एक होने की जरूरत है। हम खुद सेल्फिस हो गये है मोबाइल से वीडियो तो बनाते हैं लेकिन सनातन के लिए एकजुट नहीं हो पा रहे हैं। सिद्धनाथ मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी अरूण चेतन्य पुरी महराज ने कहा कि सरकार को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना चाहिए। सनातन लगातार कार्य तो कर रहे हैं लेकिन ठीक प्रकार से नहीं हो पा रहा है कहीं न कहीं हमारी कमियां नजर आ रही है। श्री देवकीनंदन ठाकुर महराज का राकेश तिवारी, विनोद गुप्ता, श्री ओम द्विवेदी, संजय त्रिवेदी, जग महेंद्र अग्रवाल, कमल हसन सिंह यादव, ममता मिश्रा,मीना यादव आदि लोगो ने माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह, गणेश भगवान की फोटो, राधा कृष्ण का दुपटटा,राम नाम दुपट्टा व गीता भेंट किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिद्धनाथ मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी अरूण चैतन्य पुरी महराज, राजीव शुक्ला, संजय त्रिवेदी, मनोज शुक्ला काली, सुनील बाजपेई, डाक्टर के के शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
रामायण व श्रीमद् भगवद्गीता स्कूलों में पढ़ाई जानी चाहिए – देवकीनंदन ठाकुर महराज


















