Advertisement

शुक्रवार को शारीरिक दूरी के साथ ईद मनाई गई। बड़ी ईदगाह में पांच लोगों को ईद की नमाज अदा कराई गई। कोरोना संक्रमण के कारण धर्म गुरुओं ने लोगों से घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील की थी। शहर काजी ने ईद पर ऑनलाइन नमाज पढ़ाई। लोगों ने घर से नमाज पढ़ी और फोन पर एकदूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बड़ी ईदगाह में जहां पैर रखने के लिए जगह नहीं होती थी वहां शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। शहर के अन्य मस्जिदो में भी सन्नाटा देखने को मिला। शहर काजी ने चंद लोगों के साथ नमाज अदा की।।धर्म गुरुओं की अपील पर लोगों ने पालन किया है। लोगों ने अपने अपने घर में ईद की नमाज पढ़ी और अमन, चैन तथा एक दूसरे के स्वस्थ जीवन की कामना की है। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन न हो सके जिसके लिए पुलिस व प्रशासन की टीम भी सक्रिय रही है। कानपुर शहर में पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे। इस एक स्थान पर लोगों को भीड़ नहीं लगाने दिया गया। बेवजह घर से निकलने वालों से पूछताछ भी हुई। एसीपी त्रिपुरारी पांडे व थाना बजरिया प्रभारी राममूर्ति यादव व थाने के स्टाफ के साथ मिलकर बड़ी ईद गाह कानपुर में कोरोना कर्फ्यू व गाइडलाइन का पूर्णतः पालन कराया गया। एसीपी त्रिपुरारी पांडे ने सभी से निवेदन कर व्यवस्था में सहयोग की मांग किया। हालांकि सभी का पूर्ण सहयोग भी मिला है। साथ ही साथ एसीपी निशांक शर्मा ने जनता को ईद की मुबारकबाद दिया व शांति पूर्वक ईद बनाने को कहा है।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh