Advertisement

पुरानी रंजिश में चली अंधाधुंध गोलियां और बम, बावर्ची के पैर में लगी गोली

कानपुर के थाना चकेरी के लालबंगला चौकी क्षेत्र में गुरुवार की शाम करीब 6:40 मिनट पर पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने क्षेत्र में अंधाधुंध गोलियां और बमबारी कि।   पैर में गोली लगने से बावर्ची विकास केशरवानी लहूलुहान हो गया। वहीं बेख़ौफ़ बदमाशों ने दूसरे मोहल्ले जाकर एक दर्जन से अधिक बम फोड़े। जिसमे एक कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया । वहीं पास में खड़े बुजुर्ग  शिव कुमार के आंख में बम का कण लग गया। जिससे वह घायल हो गए।

गौरव जैन, अन्नी बाउवा  पेशेवर अपराधी
थाना चकेरी के लालबंगला क्षेत्र के रहने वाले गौरव जैन और अन्नी बाउवा इससे पूर्व में इलाके में दहशत फैलाने के लिए बमबारी और हवाई फायर झोंक चुके हैं। इस मामले में आईपीएस श्रवण कुमार ने लालबंगला क्षेत्र में बदमाशों का पैदल मार्च कराया था।

क्षेत्र में दहशत फैला
गोलियों और बम की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि गांजा तस्करी और क्षेत्र में वर्चस्व बनाने के लिए आयेदिन क्षेत्र में गोली और बम फोड़े जाते हैं। एक बड़े नेता के क्षत्रछाया में होने के चलते कई बार इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।

इससे पूर्व में बावर्ची और सागर के बीच हुआ था विवाद
बावर्ची विकास केशरवानी ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले सागर ने उसे कॉल पर गालियां दी थी। जिसके बाद उसकी और सागर के बीच मारपीट हुई। इस बात को लेकर यश राजपूत खुन्नस रखने लगा। यश ने कई बार धमकियां दी। रास्ता रोका ।घटना वाले दिन भी धमकियां दी। जिससे बचकर बावर्ची विकास केशरवानी भागने लगा। गौरव जैन, यश राजपूत और अन्नी बउवा ने बम और फायरिंग करना शुरू कर दिया। एक गोली पैर में लगते ही विकास ज़मीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।

पुलिस को मौके पर मिले दो देशी ज़िंदा बम
मौके पर चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा पहुंचे तो  मंदिर के पास दो देशी जिंदा बम मिले। पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए बम को पानी में डाल दिया।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh