Advertisement

मसीही समाज के लोगों ने निकाली क्रिसमस रैली

कानपुर नगर। कानपुर पास्टर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वार किसमस के उपलक्ष्य में विशाल किसमस रैली का आयोजन तुलसी उपवन मोतीझील कानपुर नगर में किया गया। किसमस रैली में कानपुर के मसीह समाज के लोग अपने अपने वाहनों को गुब्बारो व झंडियों से सजाकर और किसमस की झांकियों को सजाकर बच्चों को एंजेल और सेंटा क्लॉस बनाकर और किसमस की झांकियां सजाकर एवं ऊँटों को सजाकर नाचते हुए किसमस गीतों को गाकर पूरे शहर के लोगों को किसमस की शुभकामनाएं देने के लिए रैली में सम्मिलित हुए।
यह रैली मोतीझील तुलसी उपवन से बेनाझाबर चौराहे से हर्ष नगर चौराहे से ईदगाह से बकरमण्डी ढाल से चुन्नीगज चौराहे होती हुई लाल इमली, परेड, बड़े चौराहा से होते हुए काइस्ट चर्च इण्टर कालेज ग्राउण्ड तक गई। इस किसमस रैली में शहर के सभी चर्च के पादरी भी इस रैली में सम्मिलित हुए। रैली का जगह जगह पर फूलों को डालकर और रास्ते में फूलों से विशेष रूप से पासवानों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। बेनाझावर चौराहे में पादरी राकेश मसीह और उनके साथियों ने रैली का स्वागत किया गया। बेनाझावर चौराहे में पादरी राकेश मसीह और उनके साथियों ने रैली का स्वागत किया। हर्ष नगर चौराहे पर समाजसेवी भारतीय दलित पैंथर के प्रमुख पैंथर धनीराम बौद्ध एवं साजिद सर ने पास्टर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों को माला पहनाकर एवं उनके ऊपर फूलों की बारिश करके रैली का स्वागत किया। सभी क्षेत्रीय लोगो ने अपने हाथों को हिलाकर खुशी जाहिर की।
एसोसिएशन के महासचिव पादरी जितेन्द्र सिंह ने लोगों के बीच में बताया कि यह रैली मसीह एकता की प्रतीक है। पूरे शहर की शांति और समृद्धि के लिए और आने वाले नए वर्ष में हम सब अपने पूरे शहर के साथ शांति खुशहाली के साथ आगे बढ़ सके। रैली का समापन क्राइस्ट चर्च इण्टर कालेज ग्राउण्ड में हुआ, जहां पर सभी लोगों ने एक दूसरे को किसमस बधाई देते हुए रैली का समापन किया। क्राइस्ट चर्च कॉलेज के प्रिन्सिपल व तमाम लोगों ने रैली को जलपान कराया।
रैली में प्रमुख रूप से पादरी जितेन्द्र सिंह, पादरी संजय ऑलविन, पादरी अनिल गिल्बर्ट, पादरी ए.बी. सिंह, पादरी सैमसन मसीह, मिसेज हैलीना सिंह, यशराज साइलस, पादरी हनन्याय पानी, पादरी प्रदीप राव, पादरी विजय गुप्ता, पादरी आनंद मसीह, पादरी मनोज जोसेफ, पादरी राकेश मैसी, पादरी हरि सिंह, पादरी सैमुअल कुमार, पादरी डी.के. सागर, पादरी विजय मोहन, पादरी शिव कुमार, पादरी किशन लाल, पादरी इन्द्र कुमार दास एवं हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh