Advertisement

इंजीनियर सलमान का छलका दर्द शहर काजी साकिब अदीब से की पुलिस की शिकायत

मुल्क में कोरोना महामारी के वक्त कोरोना योद्धा के रूप में डॉक्टर नर्स और कई इंजीनियर कोरोना मरीजों की दिन रात जिंदगी बचाने में लगे हुए हैं जिसमें वह किसी मजहब जाति को बीच में नहीं लाते लेकिन कानपुर में एक ऐसा मामला पेश आया जहां एक मुस्लिम युवक सलमान खान जो कि पेशे से इलेक्ट्रिक इंजीनियर है और नारायणा हॉस्पिटल में अपनी सेवा दे रहा है उनकी बहन डॉक्टर के तौर पर व परिवार के कई लोग नारायण हॉस्पिटल में लगातार सेवा दे रहे हैं लेकिन जब एक रात इस लॉक डाउन के वक्त अपनी ड्यूटी के लिए हॉस्पिटल जा रहा था थाना फीलखाना अंतर्गत पटकापुर इलाके में उसे थाना प्रभारी सतीश कुमार साहू ने रोक लिया और उन से बाहर निकलने का कारण पूछा उन्होंने अपनी पूरी बात बताई लेकिन इंस्पेक्टर उनसे लगातार सवाल पूछते हैं और उसी दौरान ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जो मुस्लिम कौम पर अभद्र टिप्पणी की सलमान का इल्जाम है की बातों बातों में पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि पंचर बनाने वाली कौम इंजीनियर कैसे बन सकती है जिस पर सलमान को बहुत ठेस पहुंची और उन्होंने फैसला किया कि पहले इसे शहर काजी से मिलकर आला अधिकारियों तक पहुंचाया जाए आज सलमान ने शहर काजी साकिब अदीब मिस्बाही से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की शहर काजी ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया और जल्द ही पुलिस कमिश्नर से शिकायत करने की बात की।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh