कानपुर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा कानपुर महानगर ने नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में जीएसटी की विसंगतियों के विरुद्ध जिलाधिकारी कानपुर महानगर को ज्ञापन सौंपा, इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि 1 जुलाई 2017 से जीएसटी लागू होते ही उत्तर प्रदेश के करोड़ों व्यापारियों पर बहुत बुरा असर पड़ा।जटिल व विसंगतिपूर्ण जीएसटी बिना राय सलाह के लागू कर दी गई ,जिसका उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश के व्यापारियों ने विरोध किया।दीपक कुमार सविता ने आरोप लगाते हुए कहा कि नोटबन्दी के बाद इंसेक्टर राज व जटिलता को बढ़ाने वाली जीएसटी की वजह से लाखों व्यापारी व्यापार बंद करने को मजबूर हुए। जीएसटी इतनी जटिल व विसंगतिपूर्ण है कि लागू होने के बाद से अब तक लगभग 900 से ज़्यादा संशोधन हो चुके हैं, जो इस बात का प्रमाण हैं की सरकार ने बगैर तैयारी बगैर सलाह किये और बगैर व्यापारियों को विश्वास में लिए ही नोटबन्दी की ही तरह जीएसटी भी लागू कर दी थी।जीएसटी इतनी जटिल और अव्यवहारिक है ,की स्वयं विभाग के अधिकारी व सीए/अधिवक्ता भी इसको समझ नहीं पाते हैं, तो आम व्यापारी इसको क्या समझेगा। नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि किसी भी संशोधन से पहले व्यापारियों से कोई बातचीत नहीं की गई और न ही जीएसटी को लेकर व्यापारियों की परेशानियों को जानने का कोई प्रयास ही किया। ज्ञापन सौंपने वालों में जितेंद्र जायसवाल, दीपक कुमार सविता, शुभ माहेश्वरी ,रचित पाठक, मनोज चौरसिया ,आर्य, अनुज अग्रवाल, राम यादव, गुड्डू आदि थे।
Editor-In-Chief:- Naresh Singh


















