Advertisement

पूर्व सांसद ने निगमीकरण को लेकर हर संभव मदद के साथ बनारस आकर मिलने को कहा

आर्डिनेंस फैक्ट्रियों के निगमीकरण को लेकर ओईएफ कानपुर की किला मजदूर यूनियन के पूर्व महामंत्री समीर बाजपेई ने साथियों संग यूपी कॉंग्रेस कमेटी कार्यालय में वाराणसी से कॉंग्रेस के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पूर्व महामंत्री समीर बाजपेई ने राजेश मिश्रा से आर्डिनेंस फैक्ट्रियों के निगमीकरण क़ा मुद्दा कॉंग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी तक पहुंचाने क़ा अनुरोध किया। जिस पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने कहा कि यह बहुत ही शर्म की बात है कि केंद्र सरकार अब देश की सुरक्षा को ताक पर आर्डिनेंस फैक्ट्रियों तक को बेचने पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा प्रियंका जी तक अवश्य पहुंचाएंगे । साथ ही दीपावली के बाद बनारस आकर मिलने को कहा। इस दौरान अनुराग अग्निहोत्री, हरिश्चन्द्र, अंकुर शुक्ला, अब्दुल सलीम, राहुल अवस्थी आदि रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh