Advertisement

उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय वाहन चालक/कर्मचारी संघ द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

कानपुर। उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय वाहन चालक/कर्मचारी संघ द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न स्वतंत्रता दिवस 2026 के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय वाहन चालक/कर्मचारी संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर निगम प्रेस बिल्डिंग, मोतीझील स्थित केंद्रीय कार्यालय पर भव्य ’’ध्वजारोहण’’ एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपश्रमायुक्त (मुख्यालय) जयप्रताप सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा ’’ध्वजारोहण’’ किया गया, जिसके उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यालय की व्यवस्था देख रहे प्रभात कुमार को पटका डालकर सम्मान आशीर्वाद दिया। मुख्य अतिथि जयप्रताप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रहित एवं समाज हित में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कर्मचारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों से ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सिंह, संयोजक राजेन्द्र कुमार, सलाहकार अनिल कुमार एडवोकेट,रमेश कुमार,स्वस्तिक कृष्णन साहू जिला अध्यक्ष, श्याम सिंह,मनोज बाबू,सानू अहमद,बजरंगी लाल यादव, बृजेश कुमार सब्बू, विक्की,रामसूरत पाल,दिलीप गुप्ता, शाहनुल अब्बास,अमित दिवाकर,प्रदीप दिक्षित,विकास भूरे,सूरज भान भोला,प्रभात कुमार,लखन सिंह,विजय भारती,ब्रजेश, देवेन्द्र दुबे, मुकेश, शैलेन्द्र सिंह,अमित तिवारी,साबिर अली,अजय,रवि,मनीष,मुन्ना खना,कुलदीप, सत्येंद्र,राहुल,शकील,नबी,राजेश आदि उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट
WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh