Advertisement

90वें स्थापना दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

कानपुर नगर। इंडियन ओवरसीज बैंक के 90वें स्थापना दिवस पर इंडियन ओवरसीज बैंक माल रोड कानपुर शाखा में ग्राहकों एवं बैंक के कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 72 ग्राहकों एवं स्टाफ सदस्यों ने चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इस नि:शुल्क चिकित्सा की परीक्षण में ब्लड प्रेशर शुगर सीबीसी एवं आंखों की जांच की गई। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ बैंक के संस्थापक
एम. चिदंबरम चेट्टियार के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय रिजर्व बैंक के सेवानिवृत अधिकारी अमल कुमार पांडे एवं कृष्ण बिहारी निगम थे। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन अवसर पर इंडियन ओवरसीज बैंक माल रोड शाखा के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक को पोनुकू जोशी विजय कुमार, प्रबंधक निमिषा शुक्ला, निशांत दुबे, देवेश गुप्ता, नवीन कनोडिया, खुशबू, राजेश मिश्रा, अंतिमा बाजपेई,रूपेश के साथ कई खाता धारक उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh