Advertisement

अपना दल (एस) सीसामऊ विधानसभा की मासिक बैठक संपन्न

अपना दल (एस) सीसामऊ विधानसभा की मासिक बैठक दर्शनपुरवा स्थित शैलेश जूनियर हाई स्कूल में जिला अध्यक्ष राम प्रताप पाल एवं विधानसभा प्रभारी एवं उपाध्यक्ष राज किशोर वाल्मीकि की अध्यक्षता में संपन्न हुई, इस मासिक बैठक में अपना दल (एस) सीसामऊ विधानसभा की सदस्यता पूरे महानगर एवं विधानसभा में जोर-शोर से शुरू करने का संकल्प लिया गया। पिछड़ों एवं दलितों एवं सर्वसमाज के वंचितों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्य करने की बात कही गई। कहा गया कि सरकार की मंशा है सबका साथ सबका विकास यही सरकार का लक्ष्य है, मासिक बैठक में प्रमुख रूप से अपना दल (एस) सीसामऊ विधानसभा अध्यक्ष एवं मनोनीत पदाधिकारी का फूल माला पहनकर भव्य स्वागत भी किया गया। जिला अध्यक्ष राम प्रताप पाल ने सभी को संबोधित करते हुए बहन अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करने की बात कही। मासिक बैठक में सुरेश सविता कमलेश शुक्ला राज किशोर रवि शंकर शर्मा संतोष समुन्द्रऐ, सृष्टि चावला कोक शर्मा पंकज सविता सुनील गुप्ता सुरेंद्र चावला पंकज पांडे सागर द्विवेदी पुन्नू गुप्ता मनमोहन मिश्रा अजीत सैनी संतोष गुप्ता मुकुल सैनी उत्सर्ग तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh